Site icon desh 24×7

आफरी द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र जैसलमेर में वृक्ष उत्पादक मेला का आयोजन 16 मार्च को

जैसलमेर,

जोधपुर द्वारा आयोजित वृक्ष उत्पादक मेला-वित्त पोषित केम्पा-2023-24 का आयोजन कृषि विज्ञान केन्द्र, जैसलमेर में शनिवार, 16 मार्च को प्रातः 10 बजे जैसलमेर विधायक छोटूसिंह भाटी के मुख्य आतिथ्य में रखा गया है। इस मेले की अध्यक्षता प्रधान मुख्य वन संरक्षक आफरी जोधपुर एमआर बालोच करेंगे एवं सहअध्यक्ष डॉ. तरूण कांत होंगे। सहयोजक डॉ. संगीता सिंह ने बताया कि इस कार्यक्रम में डॉ. रामजीराम ईणखिया, सम्भागीय मुख्य वन संरक्षक आर.के जैन, प्रभारी केवीके डॉ. दीपक चतुर्वेदी एवं प्रधान वैज्ञानिक हॉर्टिकल्चर काजरी डॉ. पी.आर. मेघवाल विशिष्ठ अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

Exit mobile version