लातूर रिपोर्टर
आरोपी की पहचान रूपाली धागे और मूसा अलाउद्दीन शेख के रूप में हुई है. दोनों अहमदपुर के रहने वाले हैं. पुलिस ने कहा कि उनके एक साथी को हिरासत में लिया गया है, जबकि दूसरा जाकिर गुलाबसाब शेख फरार है. अधिकारी ने कहा, ‘‘बुजुर्ग किसान को फंसाने से पहले तीनों ने उसके बारे में जानकारी जुटाई थी. पिछले महीने आरोपी पीड़िता के खेत में गए और उसे शराब पिलाई. इसके बाद उन्होंने महिला के साथ उसका अश्लील वीडियो रिकॉर्ड कर लिया.”उन्होंने कहा कि इसके बाद आरोपी ने उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया क्योंकि उन्होंने महिला के साथ उसका वीडियो सार्वजनिक करने और उसके खिलाफ बलात्कार की शिकायत दर्ज कराने की धमकी दी थीपांच मई से 15 जून के बीच उन्होंने किसान से पैसे की मांग की. इस हिसाब से उसने अलग-अलग मौकों पर 10 लाख रुपये और 4 लाख रुपये का भुगतान किया. लेकिन जब आरोपी अधिक पैसे की मांग करते रहे, तो उसने अहमदपुर पुलिस से संपर्क किया. आरोपियों ने उससे 15 जून को दो लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा था, लेकिन बाद में यह राशि एक लाख रुपये में तय हो गई थी. उसकी शिकायत के आधार पर, पुलिस ने जाल बिछाया और एक आरोपी मूसा शेख को बुधवार दोपहर अहमदपुर बस स्टैंड पर राशि लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने बाद में महिला को जिले के कालेगाओ रोड से गिरफ्तार किया. आरोपी के खिलाफ अहमदपुर पुलिस थाना में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 386 (जबरन वसूली), 120 (बी) (आपराधिक साजिश) और अन्य के तहत मामला दर्ज किया गया .
