Site icon desh 24×7

नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा उस समय होने से टल गया जब अचानक एक्सप्रेसवे के अंडरपास के ऊपर एक कार लटक गई.

नोएडा में हैरान कर देने वाली तस्वीरें सामने आई हैं. दरअसल, सोमवार शाम नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर एक बड़ा हादसा उस समय होने से टल गया जब अचानक एक्सप्रेसवे के अंडरपास के ऊपर एक कार लटक गई. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. हालांकि, राहत की बात यह रही कि इस घटना कोई हताहत नहीं हुआ. पूरी घटना नोएडा थाना सेक्टर 39 क्षेत्र के सेक्टर 98 अंडरपास की है, पुलिस ने किसी तरह कार और चालक को सही सलामत क्रेन से नीचे उतार लिया.
आपको बता दें कि सोमवार शाम करीब 4 बजे एक रिटायर्ड कर्नल दिल्ली से सेक्टर 93 नोएडा जा रहे थे. कर्नल जैसे ही नोएडा ग्रेनो एक्सप्रेसवे के हाजीपुर सेक्टर 98 अंडरपास के उपर पहुंचे. उन्हें अचानक से झपकी आ गई और इस कारण गाड़ी अनियंत्रित होकर अंडरपास के बाउंड्री पर चढ़ गई. गनीमत ये रही कि गाड़ी नीचे नहीं गिरी. वहीं सामने सेक्टर 98 चौकी और ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गाड़ी को क्रेन की मदद से नीचे उतारा, घटना में किसी तरह की जनहानि की सूचना नही है.
क्रेन की मदद से कार को नीचे उतारा
इस मामले पर पूरी जानकारी देते हुए नोएडा पुलिस कमिश्नरेट के मीडिया प्रभारी ने बताया की सूचना के बाद ट्रैफिक पुलिस की टीम क्रेन के साथ पहुंच गई थी. दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को क्रेन की मदद से नीचे उतार लिया गया है, ट्रैफिक सुचारू रूप से चालू है, किसी तरह की कोई जनहानि नही हुई है.

Exit mobile version