Site icon desh 24×7

पावर हाउस के पास मिला शव

जयपुर

चौमूं शहर की मोरीजा रोड स्थित पावर हाउस के पास में सोमवार को एक बुजुर्ग का शव पड़ा हुआ मिला । इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची चौमूं  थाना पुलिस ने घटनास्थल का मौका मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया ।

इसकी शिनाख्त ग्राम टोड़ी बस्सी निवासी 50 वर्षीय राजेंद्र राजपूत के रूप में हुई ।पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव शाम को  परिजनों को सुपुर्द कर दिया ।

पुलिस ने बताया कि दोपहर में मोरीजा रोड़ स्थित पावर हाउस के पास एक जने का शव पड़ा होने की सूचना मिली थी जिसको मौके पर जाकर कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए आसपास के थानों में सूचना दी गई ।बाद में मौके पर पहुंचे बस्सी निवासी परिजनों ने शव की पहचान की ।पुलिस ने बताया कि मृतक की बहन का लोहरवाड़ा में ससुराल है जहां पर वह आता जाता रहता था और बीमार चल रहा था हालांकि मौत के पुख्ता कारणों का पता नहीं चल पाया है लेकिन प्रारंभिक जांच में बीमारी से मौत होना माना जा रहा है फिर भी मामले की जांच की जा रही है।

Exit mobile version