Site icon desh 24×7

Kaushambi News: जानलेवा हमले के एक आरोपी को भेजा जेल

कोटिया गांव के ग्राम प्रधान राजेश कुमार पाल व उनके भाई के साले नागेंद्र पर चार मार्च की रात तमंचे से फायरिंग कर जानलेवा हमला किया गया था। इसमें नागेंद्र जख्मी हो गए थे। जबकि, ग्राम प्रधान ने किसी तरह घर में घुसकर जान बचाई। मामले में पुलिस ने ग्राम प्रधान की तहरीर पर गांव के ही रामबाबू उर्फ राजू, श्याम बाबू उर्फ धोनी, शिवबाबू व उनके एक अन्य साथी के खिलाफ जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज कराई थी। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने छह मार्च को ही रामबाबू और श्यामबाबू को गिरफ्तार कर लिया था। तीन दिन बीतने के बाद भी पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों का चालान नहीं किया। इसे लेकर पीड़ित ने शनिवार को आईजी से मिलकर शिकायत की। इसके बाद रविवार को पुलिस ने पकड़े गए एक आरोपी श्यामबाबू उर्फ धोनी की जयंतीपुर गांव के समीप से गिरफ्तारी दिखाते हुए चालान कर न्यायालय भेज दिया है। मामले में इंस्पेक्टर विनीत कुमार सिंह का कहना है कि आरोप बेबुनियाद है, एक आरोपी को रविवार को गिरफ्तार किया गया है, अन्य को भी जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Exit mobile version