Site icon desh 24×7

उप मुख्यमंत्री महिला स्वास्थ्य-एक समग्र दृष्टिकोण परिचर्चा में शामिल हुए कहा महिला सशक्तीकरण समाज के लिए आवश्यक

भोपाल रिपोर्टर देवेन्द्र कुमार जैन
उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि महिलाओं का बेहतर स्वास्थ्य और अच्छी शिक्षा पूरे परिवार के लिए लाभप्रद है। महिलाओं का सशक्तीकरण समाज का सशक्तीकरण है। स्वस्थ और शिक्षित महिला पूरे परिवार को मज़बूत करती है। स्वस्थ और सशक्त भारत की यह आधारशिला है। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता, इलाज की सुविधाओं के समान महत्व रखती है। सही समय में जाँच और योग, व्यायाम को दिनचर्या में शामिल करने से कई रोगों से बचा जा सकता है। उप मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल स्मारक अस्पताल एवं अनुसंधान केंद्र (बीएमएचआरसी) में “महिला स्वास्थ्य-एक समग्र दृष्टिकोण” परिचर्चा में शामिल हुए

Exit mobile version