Site icon desh 24×7

बरलूट मे आयोजित दस दिवसीय आयुर्वेद शिविर का हुआ समापन ◼️ सिरोही – आयुर्वेद विभाग के तत्वावधान में विशिष्ठ संगठक योजना के तहत गांव

बरलूट मे आयोजित दस दिवसीय आयुर्वेद शिविर का हुआ समापन ◼️ सिरोही – आयुर्वेद विभाग के ✍️सिरोही से जालम सिंह की रिपोर्ट ✍️ तत्वावधान में विशिष्ठ संगठक योजना के तहत गांव बरलूट के शाह श्री कपूरचन्द /श्री हेमाजी वाड़ी,जैन गली में चल रहे दस दिवसीय निःशुल्क आयुर्वेद शल्य एवं पंचकर्म चिकित्सा शिविर का आज समापन हुआ । जिसमें मुख्य अतिथि डॉ.राजीव लोचन शर्मा सहायक निदेशक आयुर्वेद विभाग जोधपुर संभाग रहे l उपनिदेशक आयुर्वेद विभाग सिरोही डॉ.यशवंत व्यास ने बताया की आज तक कुल 7026 रोगियों ने स्वास्थ्य लाभ लिया । इसके तहत स्नेहन-स्वेदन के 457 व रक्त मोक्षण द्धारा 53 रोगियों का उपचार किया गया I इस शिविर में सभी अधिकारी व कर्मचारियों ने अपनी सेवाएं दी।

शिविर के प्रभारी डॉ.गंगा विष्णु शर्मा ने शिविर का प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। इस शिविर में डॉ.कुलदीप सिंह शल्य चिकित्सक डॉ.अंजू बबेरवाल,डॉ.रोशनलाल सोकरिया,डॉ.मनोज कुमार गुरावा,डॉ.निर्मला वेदवाल,डॉ.शैतान सिंह,डॉ.निधि भट्ट,डॉ.निशा कुमारी मीणा,डॉ.मनीषा चौहान,नर्सिंग कर्मचारी में जयपाल सिंह,खेमचंद शर्मा,दिनेश कुमार,मनोज मेघवाल,मनोहर चौधरी,रणछोड़राम,मुकेश कुमार शर्मा,भरत कुमार और परिचारक अनिल कुमार कुरिल,खुशाल सिंह,कसनाराम,पुखराज,कमलेश कुमार भट्ट,प्रतापराम द्वारा सेवायें प्रदान की गई Iयोग व आयुर्वेदिक चिकित्सा प्रेमी गोपाल सिंह राव ने शिविर को उपयोगी बताया ।ऐसे शिविरों का आयोजन हर तहसील में करने की आवश्यकता जताई ।

Exit mobile version