Site icon desh 24×7

रामू राजपूत के हत्यारों पर कार्यवाही की मांग को लेकर सौंपा ज्ञापन

झाँसी  पूर्व केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्यमंत्री प्रदीप जैन आदित्य के नेतृत्व में रामू राजपूत की पत्नि कान्ति देवी उसके परिवार के सदस्य और सैकड़ों की संख्या में रौरा निवासियों ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा। जिसमें अंकित किया गया कि कान्ति देवी का पति रामू राजपूत 11 फरवरी 2024 की रात करीब 8 बजे दो लाख रूपया और सोने की चैन पहन कर खेत पर जाने के लिए कह कर घर से निकला था लेकिन दूसरे दिन उनकी लाश करन अहिरवार के कुंए में मिली। जब उनकी लाश मिली तो दो लाख रुपए और सोने की जजीर गायब थी। सभी परिस्थितियां हत्या की ओर इशारा करती हैं। ज्ञापन में यह भी लिखा गया कि पुलिस ने नौ लोगों को जुए में गिरफतार किया था। आठ लोगों को मुचलके भरवा कर छोड़ दिया गया जबकि नौवे व्यक्ति कालीचरन पुत्र प्रभू पर किसी प्रकार की कोई कार्यवाही नहीं की गयी। सभी लोगों ने इसकी गहन जांच किये जाने की मांग की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने पूरे मामले की जांच हेतु शीघ्र एसआईटी गठित करने के लिए आश्वस्त किया। इसके बाद पूर्व मंत्री के साथ सैकड़ों लोगों ने कलेक्ट्रेट तक पैदल मार्च किया और नारे बुलन्द किए और जल्द न्याय दिलाये जाने की मांग की। इस मौके पर पूर्व शहर अध्यक्ष इम्तियाज हुसैन, अफजाल हुसैन, अनिल रिछारिया, मजहर अली, पूर्व प्रधान मनोहर सिंह राजपूत, जय प्रकाश, एड० मुकेश सिंघल, एड० अभिशेष राठौर, एड० विजय साहू, एड० प्रशान्त नारायण झा, एड० गम्भीर देव सिंह, हरदेव राजपूत, सियाराम दाउ, बलराम राजपूत, चन्द्रशेखर, रामचरन, गीता देवी, रामदेवी, रामकुमारी, रामहरि, मालती देवी, रानी देवी, कामिनी, लाडली और सैकड़ों ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Exit mobile version