Site icon desh 24×7

श्रद्घा ओर आस्था के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि पर्व

*श्रद्धा ओर आस्था के साथ मनाया गया महाशिवरात्रि का पर्व……*
मंदिरों में की बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना
शुक्रवार को जिले में महाशिवरात्रि का पर्व श्रद्धा ओर उत्साह के साथ मनाया गया। जिले भर में शिवालयों को सजाया गया ओर भगवान शिव का विशेष शृंगार की गया अल सुबह से ही शिव मंदिर में दर्शन करने ओर पूजा करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ लगने लगी जो कि देर शाम तक अनवरत चलती रही। इस अवसर पर लोगों ने परिवार जनों के साथ शिव मन्दिरों में जाकर भगवान शिव ओर माँ पार्वती की आराधना की एवं सुख शांति की कामना की। इस दौरान लोगों ने शिवलिंग का दुग्धाभिषेक कर भोलेनाथ को भांग, धतुरा, बिल्वपत्र, गाजर, बेर, फल आदि अर्पित किए।
लोगों ने व्रत उपवास किये ओर भगवान शिव की स्तुति की। विभिन्न शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में शाम को भोलेनाथ की बारात की शोभायात्रा निकाली। आज रात्री में शिवालयों में विशाल भजन संध्या जागरण का आयोजन किया जायेगा।

जिला संवाददाता- नटवर लाल जांगिड़
वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज ङीङवाणा-कुचामन

Exit mobile version