Site icon desh 24×7

फाइनल मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन आफ चंपावत उत्तराखंड व बस्ती के बीच खेला गया

सिद्धार्थनगर. उत्तर प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा अनुबंधित गौतम बुद्ध ऑल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन 02 आज का फाइनल मुकाबला क्रिकेट एसोसिएशन आफ चंपावत उत्तराखंड व बस्ती के बीच खेला गया. बस्ती के कप्तान पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। निर्धारित 20 ओवर में सभी विकेट होकर 165 रन ही बना सकी जिसमें संदीप गुप्ता ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेलते हुए 51, सौरभ यादव ने 33 आकाश तिवारी ने 24 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड की तरफ से सिद्धार्थ गुप्ता ने तीन व हर्षित पालीवाल ने तीन विकेट लिया लक्ष्य का पीछा करने उतरी उत्तराखंड की पूरी टीम 162 रन बनाकर ऑल आउट हो गयी। उत्तराखंड की तरफ से सोनू अधिकारी 68, क्षितिज 20 व अभिषेक 24 रनों का योगदान दिया। बस्ती की तरफ से सौरभ यादव ने तीन , सौरभ व जितेंद्र साहनी ने दो-दो विकेट लिये। बस्ती ने इस फाइनल मुकाबले को रोमांचक तरीके से तीन रनों से जीत दर्ज की। फाइनल मुक़ाबले के मैन ऑफ द मैच बस्ती के सौरभ यादव रहे। मैन ऑफ द सीरीज़ उत्तराखंड के हर्षित पालीवाल बने। हर्षित पालीवाल बेस्ट बैट्समैन, संदीप गुप्ता बस्ती बेस्ट बॉलर रहे। इस मुकाबले में उपस्थित बांसी विधायक बांसी एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तर प्रदेश जय प्रताप सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में सम्मानित हुये। नगर पंचायत शोहरतगढ़ की अध्यक्ष उमा अग्रवाल भी उपस्थित रही। इस अवसर पर सिद्धार्थनगर क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष उमेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष श्याम सुंदर चौधरी, सचिव विवेक मणि त्रिपाठी, उपाध्यक्ष योगेश वर्मा, विपिन मणि त्रिपाठी, रवि अग्रवाल, संजय कौशल, राजेश उपाध्याय अमरदीप चौधरी, अंपायर के रूप में विवेकानंद मालिक और आशीष चौधरी रहे। स्कोरर के रूप में गंगेश्वर कुशवाहा, कमेंटेड के रूप में धर्मेंद्र सिंह मौजूद रहे।

Exit mobile version