Site icon desh 24×7

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारियों ने गुरुवार को सामूहिक अवकाश के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की

हिमाचल प्रदेश चिकित्सा अधिकारियों ने गुरुवार को सामूहिक अवकाश के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद की। चिकित्सकों के छुट्टी पर जाने से गुरुवार को जिला चम्बा के समस्त अस्पतालों और स्वास्थ्य संस्थानों में स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हुई हैं। हिमाचल चिकित्सा अधिकारी एसोसिएशन इकाई चम्बा ने यह चेतावनी दी है कि मांगें पूरी न होने पर आंदोलन तेज होगा। एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. दिलबाग ने कहा कि बीते कई दिनों से डॉक्टर ढाई घंटे की हड़ताल पर हैं लेकिन उनकी समस्याओं का निवारण नहीं किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के साथ भी बैठक हो चुकी है, लेकिन अभी तक मांगों पर गौर नहीं किया गया है। इसलिए उन्हें य़ह कठोर कदम उठाने को मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने सरकार से नान प्रेक्टिस अलाउंस (एनपीए) देने, खाली पदों को भरने, चिकित्सकों की पदोन्नति का रास्ता साफ करने, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में चिकित्सकों की जरूरत के हिसाब से तैनाती करने, दंत चिकित्सकों को एमओएच का पद न देने, सभी चिकित्सकों को ग्रेड पे का 150 प्रतिशत मानदेय देने का आह्वान भी किया है।

Exit mobile version