कोरिया जिले के सोनहत बैकुंठपुर शिवघाट के बीच एवं झाड़ी कटाई का कार्य बड़ी तेजी से जारी है छोटे कुपोषित वृक्षों की आड़ में कई बड़े बड़े-बड़े मोटे वृक्षों की अंधाधुंध कटाई की जा रही है लाखों का वारा न्यारा किया जा रहा है। विभाग में इस तरह का खेल कई वर्षों से चले आ रहा है।
एक वक़्त था जब शिवघाट के जंगलों से गुजरने में डर सा लगता था लेकिन धीरे – धीरे जंगल अब समाप्त होने को है कई जगहों पर वन विभाग के नजर के सामने झोपड़ पट्टी और घरों का निर्माण होते जा रहा है और कई जगहों पर खेती किसानी भी होने लगी है। वन विभाग के द्वारा अब भी अगर इस तरह की कटाई और अतिक्रमण को नहीं रोका गया तो एक दिन जंगल का नामों निशान मिट जायेगा।
लेकिन इस गंभीर मामलों में भी किसी भी बड़े जनप्रतिनिधि अथवा अफसरों का कोई एक्टिविटी नजर नहीं आता सब के सब गहरी नींद में डूबे हैं।
इस तरह का लापरवाही बरतना कोई कार्यवाही नहीं किया जाना समझ से परे है कई बार विभाग को खबर के माध्यम से अवगत भी कराया जाता है पर कोई कार्यवाही नहीं होती है इससे स्पष्ट होता है की विभाग के कई बड़े अफसरों की भी संलिप्तता हो सकती है।
बयान ÷÷ पूर्व में भी सोनहत के लगभग पुरे क्षेत्र में इसी तरह का शिकायत मिल रहा है गोंडवाना गणतंत्र पार्टी की लड़ाई ही जल जंगल ज़मीन की है और इसका रक्षा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है हम सभी का जीवन वृक्षों पर ही आधारित है हमारे आदिवासी मूल निवासी का जीवन इसी पर आधारित है हम कोरिया वन मण्डलधिकारी . से शिकायत एवं कार्यवाही की मांग करते हैं कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में हम सड़क पर उतर कर आंदोलन भी करेंगे।
संजय प्रताप सिंह
ब्लॉक् अध्यक्ष गों ग. पा. सोनहत
जिला – कोरिया।
