Site icon desh 24×7

रिकॉर्ड रूम का जिलाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण

जिलाधिकारी उमेश मिश्रा द्वारा कलेक्ट्रेट स्थित अभिलेखागार/ रिकॉर्ड रूम का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान उन्होंने रखे गए अभिलेख, बस्तों, मुआयना कक्ष, प्रतिलिपि कक्ष, तथा अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया । उन्होंने प्रभारी अधिकारी रिकॉर्ड रूम को निर्देशित किया कि विद्युत उपकरण से संबंधित कंप्यूटर आदि रिकॉर्ड रूम से थोड़ा दूर भिन्न कमरे में पार्टीशन करके स्थापित करें जिससे कि शॉर्ट सर्किट या अन्य दुर्घटनाओं से बचा जा सके , अभिलेखागार स्थित अभिलेखों की निरंतर साफ सफाई करने, अग्निशामक यंत्रों की वैध्यता की नियमित निरीक्षण करने , रेकों की संख्या बढ़ाने और बाहर स्थित कक्ष में पार्टीशन कर बैठने की उचित व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा की जहां अभिलेख रखे है किसी अन्य बाहरी व्यक्तियों को बिना अनुमति के प्रवेश न करने दें। अभिलेखों के साथ साथ विद्युत उपकरणों की भी ध्यान रखे। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी महात्मा सिंह, अनिल कुमार यादव, कलेक्ट्रेट नाजिर राज कुमार गुप्ता, आदि जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version