Site icon desh 24×7

लोगों की समस्याओं का समाधान करना ही मेरी पहली प्राथमिकता – डॉ नवनीत कुमार

उपखंड क्षेत्र मंडावर नए एसडीम नवनीत कुमार ने हाल ही में पदभार ग्रहण किया है | पदभार ग्रहण करने के साथ ही लोगों के द्वारा उनको शुभकामनाएं देने का और उनके स्वागत का क्रम चला आ रहा है | इसी क्रम में आज अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन राजस्थान की टीम द्वारा नवनीत कुमार एसडीएम मंडावर को साफा एवं भगवान की तस्वीर भेंट कर स्वागत किया गया|

इसी बीच उन्होंने कहा कि उपखंड क्षेत्र में मेरी प्राथमिकता यह रहेगी कि जो भी लोग मेरे पास शिकायत लेकर आए या फिर कोई समस्या लेकर आए उनका जल्द से जल्द निस्तारण हो और सभी लोग यहां से संतुष्ट होकर जाएं |

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखना और कानून व्यवस्था बनाए रखना इस भी मेरा विशेष ध्यान रहेगा और साफ-सफाई क्षेत्र में रहे यह भी मेरी प्राथमिकता रहेगी|
नवनीत कुमार ने आज क्षेत्र में भ्रमण किया और जो भी उन्हें अव्यवस्थाएं दिखी उनसे संबंधित अधिकारी को दिशा निर्देश भी दिए|

Exit mobile version