Site icon desh 24×7

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 01 परिवार को टूटने से बचाया परिवार आपसी मतभेदों/विवादों को भूल पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार


चित्रकूट 6 मार्च 2024

परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा परिवारिक विवादों/मतभेदों को समाप्त कराते हुए 01 परिवार को टूटने से बचाया
परिवार आपसी मतभेदों/विवादों को भूल पति पत्नी एक दूसरे के साथ खुशी-खुशी रहने को हुए तैयार

वंदे भारत लाइव टीवी न्यूज़ शिवसंपत करवरिया

जनपद चित्रकूट पुलिस अधीक्षक चित्रकूट अरुण कुमार सिंह के निर्देशन में सामाजिक रिश्तों को बचाने हेतु किये जा रहे प्रयासों के क्रम में पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केन्द्र पुलिस टीम द्वारा आपसी परिवारिक झगडे को समाप्त कराकर 01 परिवार में सुलह कराते हुए परिवार को टूटने से बचाया ।
आवेदक अभिताभ रैकवार पुत्र विनोद कुमार निवासी मानिकपुर दुमदुमा थाना पृथ्वीपुर जनपद झांसी द्वारा अपनी पत्नी ज्योती पुत्र कमलेश निवासी शंकरगंज खटिकाना मुहल्ला थाना कोतवाली कर्वी जनपद चित्रकूट के विरुद्ध गाली-गलौज, मारपीट करने के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक चित्रकूट के समक्ष प्रार्थना पत्र दिया गया । पुलिस अधीक्षक चित्रकूट द्वारा प्रार्थना-पत्र के निस्तारण हेतु प्रभारी परिवार परामर्श केन्द्र को निर्देशित किया गया। परिवार परामर्श केन्द्र प्रभारी उ0नि0 गुड्डी देवी, महिला आरक्षी शिवांगनी श्रीवास्तव द्वारा शिकायतकर्ता की शिकायतों को विस्तारपूर्वक सुनकर समझकर द्वितीय पक्ष से सम्पर्क करके उन्हें पुलिस कार्यालय स्थित परिवार परामर्श केंद्र बुलाया गया तथा दोनों पक्षों को समझाया गया । दोनों पक्षों द्वारा भविष्य में आपस में लड़ाई झगड़ा न करने तथा परिवारिक कर्तव्यों का पालन करने की बात कही गयी । आपसी सुलह होने पर दम्पत्ति जोड़े को एक दूसरे के साथ-साथ आपस में सामन्जस्य बिठाकर एवं परिवारिक दायित्यों को सही प्रकार से निर्वहन करने हेतु सलाह दी गयी।
*समझौता कराने वाली टीमः-*
1.प्रभारी परिवार परामर्श केंद्र उ0नि0 गुड्डी देवी
2.महिला आरक्षी शिवांगनी श्रीवास्तव

Exit mobile version