Site icon desh 24×7

शिवरात्रि पर यशोदानगर कालोनी मे विराजेंगे भोलेनाथ

शिवरात्रि पर यशोदानगर कालोनी मे विराजेंगे भोलेनाथ
कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा का आयोजन
गाडरवारा। आगामी महाशिवरात्रि के दौरान नगर के शिव मंदिरों में विविध धार्मिक आयोजनों को लेकर लोगों द्वारा व्यापक तौर पर तैयारी की जा रही है। रेलवे स्टेशन रोड पर स्थित यशोदा नगर कॉलोनी पार्क में नवनिर्मित मंदिर मे शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा समारोह का आयोजन किया जाएगा। बीते दिवस भव्य कलश यात्रा यशोदा नगर कॉलोनी में निकाली गई जिसमे नगर पालिका अध्यक्ष पंडित शिवाकांत मिश्रा. सभापति आनंद दुबे, पार्षद सतीश राजकुमारी कौरव शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि चार दिनों तक वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ भगवान शिवलिंग का प्राण प्रतिष्ठा समारोह चलेगा और महाशिवरात्रि के दिन प्राण प्रतिष्ठा के साथ प्रसादी वितरण का आयोजन भी किया जाएगा। उक्त धर्म हमारा धर्ममय आयोजन में कालोनी के निवासी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे है

Exit mobile version