प्रशासन से नाराज विधायक बिना सुरक्षा के निकले नक्सल प्रभावित क्षेत्र मचा हड़कंप l
रिपोर्ट – ईश्वर सिंह यादव
गरियाबंद – गरियाबंद जिले से एक बडी खबर निकलकर सामने आ रही है, प्रशासन से नाराज बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA जनक ध्रुव आज बुधवार को अपने सुरक्षा व्यवस्था को नहनबीरी मैनपुर निवास में छोडकर कांग्रेस कार्यकर्ता के साथ ही नक्सल प्रभावित क्षेत्र के ग्रामो मे जनसम्पर्क के लिए निकल गये है जिसकी जानकारी लगते ही प्रशासन स्तर में हडकम्प मच गई है, ज्ञात हो कि बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कई ईलाके काफी घोर नक्सली क्षेत्र है, साथ ही काफी संवेदनशील क्षेत्रो में माना जाता है, बिन्द्रानवागढ विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस MLA जनक ध्रुव ने नक्सल प्रभावित क्षेत्र के दौरे पर निकलने से पहले मैनपुर लोक निर्माण विभाग के सामने पत्रकारों से चर्चा करते हुए जनक ध्रुव ने कहा कि विधानसभा चुनाव हुए तीन माह हो चुके है शासन प्रशासन को देवभोग में आवास उपलब्ध कराने कई बार मांग कर चुका हॅू अब तक आवास उपलब्ध नही कराया गया है मैनपुर नाहनबिरी स्थित अपने आवास में मेंरे द्वारा स्वंय के खर्चा से सुरक्षा व्यवस्था करवाया हूॅ
क्या कहते है एसडीओंपी पुलिस मैनपुर
इस सबंध में चर्चा करने पर मैनपुर एसडीआंेपी पुलिस बाजीलाल सिंह ने बताया कि विधायक जनक धु्रव को पुलिस प्रषासन द्वारा प्रर्याप्त सुरक्षा प्रदान किया गया है,लेकिन आवास उपलब्ध कराना जिला प्रषासन का काम है आज उनके सुरक्षाकर्मी थाना मंे पहुचकर जानकारी दिये है कि विधायक जनक धु्रव बैगर सुरक्षा के दौरे पर निकल गये है, एसडीओंपी बाजीलाल सिंह ने कहा कि विधायक की सुरक्षा को लेकर पुलिस प्रषासन गंभीर है और इसकी सूचना देवभोग थाना में दे दिया गया है।
