Site icon desh 24×7

बलदेव का विश्व प्रसिद्ध हुरंगा 26 मार्च को,तैयारियां जोरों पर

बलदेव (मथुरा)ब्रज के राजा श्री दाऊजी महाराज का प्रसिद्ध बलदेव का हुरंगा इस बार 26 मार्च को आयोजित होगा। दाऊजी मंदिर में इस आयोजन की तैयारी भव्यता के साथ चल रही हैं।

बलदेव में होली का उत्सव परवान चढ़ने लगा है। मंदिर के पुजारी रामनिवास शर्मा ने बताया प्रसिद्ध हुरंगा का आयोजन बलदेव में  26 मार्च को होगा। इसके लिए सभी तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। विभिन्न प्रकार के गुलाल, भुड़भुड़ व टेसू के रंग हाथरस सहित अन्य स्थानों से मंगाए जा रहे हैं। होलाष्टक से श्री दाऊजी महाराज को टेसू के रंग लगाकर श्रद्धालुओं पर इस रंग की वर्षा प्रारंभ हो जाएगी।

युवा समाजसेवी सुजीत वर्मा ने बताया श्री दाऊजी के हुरंगा का अपना विशेष महत्व है। इसकी पहचान पूरे विश्व में है। इसमें सभी गोप व गोपिका हुरंगा खेलती हैं। गोपी, गोपों के कपड़े फाड़कर उनके कोड़े बनाकर गोपों की पिटाई करती हैं, तो बड़ा ही आनंद व हर्ष उल्लास छा जाता है। श्री वर्मा ने बताया होली के दौरान जिसने दाऊजी महाराज का हुरंगा नहीं देखा तो समझो उसने ब्रज की होली महोत्सव का आनंद नहीं लिया। होली के आनंद की कल्पना शब्दों में बखान नहीं की जा सकती। कहा भी जाता है ब्रज की होरी को देखकर ब्रह्मा जी भी ललचा गए।

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version