Site icon desh 24×7

दबंगों ने छप्पर में लगाई आग, दे रहे हैं जान से मारने की धमकी

जलालपुर

अम्बेडकर नगर। जमीनी विवाद में विपक्षी ने भद्दी भद्दी गालियां देते हुए धारदार हथियार से लैस होकर जान से मारने की धमकी देने लगे तत्पश्चात रिहायशी मड़हा में आग लगा दिया। जिसकी शिकायत पीड़ित ने कोतवाली में करते हुए विपक्षियों पर कार्रवाई की मांग की है।    प्रकरण जलालपुर कोतवाली क्षेत्र सेठकला गांव का है। गांव निवासी तेजई ने तहरीर देकर बताया की विपक्षी से जमीनी विवाद के बाद आपसी सुलह समझौता के आधार पर बीते 29 फरवरी को दिन में लगभग 3:00 बजे अपने जमीन में पिलर जोड़ रहा था इतने में विपक्षी भद्दी भद्दी गाली देते हुए धारदार हथियार से लैस होकर जान से मारने की नीयत से दौडा लिए किसी तरह से भाग कर अपना जान बचाया। विपक्षीगण टांगें और गडासी से मेरे जमीन में लगे पेड़ों को काट दिया तत्पश्चात रिहायसी मढहे में आग लगा दिया पूरे परिवार को जान से मारने की कोशिश करने लगे। जिसकी सूचना डायल 112 पर दिया गया मौके पर पहुंचे पीआरवी जवानों ने पहुंच कर मामले को शांत कराया। लेकिन विपक्षीगण अभी भी पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। विपक्षी मेरे लड़के संदीप को बुरी तरह से मारा पीटा है जिससे गंभीर रूप से घायल हुआ हो गया है। विपक्षी संतू, राजित राम, जयराज, जगदीश, रोली,काजल के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की मांग की है।

Exit mobile version