Site icon desh 24×7

उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त चढ़ा पुलिस के हत्थे

सिद्धार्थनगर. अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत थानाध्यक्ष मोहाना के कुशल नेतृत्व में थाना मोहाना पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0- 30/2024 धारा 419,420,467,468,471 भा0द0वि0 व 3/9 उ0प्र0 सार्वजनिक परीक्षा अधिनियम से संबंधित 01 वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त विष्णु कुमार प्रसाद पुत्र नथुनी प्रसाद साकिन जैतपुरा थाना बनकटा जनपद देवरिया का निवासी है। गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उ0नि0 जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष मोहाना, उ0नि0 वीरेन्द्र कुमार पासवान, हे0का0 दिनेशचन्द यादव, का0 मदन यादव रहे।

Exit mobile version