Site icon desh 24×7

अपहरण व दुष्कर्म/पॉक्सो एक्ट का वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

सिद्धार्थनगर. अपराध व अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन में थाना उसका बाजार पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 33/2024 धारा 365/376(3)/323 भा0द0वि0 व 3/4 पॉक्सो एक्ट से सम्बंधित वाँछित अभियुक्त को नियमानुसार गिरफ्तार कर आवश्यक विधिक कार्यवाही पूर्ण कर न्यायालय भेजा गया। वांछित अभियुक्त चंद्रभूषण दूबे पुत्र स्व० प्रभुनाथ निवासी तिघरा थाना उसका बाजार जनपद सिद्धार्थनगर का निवासी है। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उप नि0 रामजी यादव, हे0का0 उमेशचंद, जयप्रकाश यादव रहे।

Exit mobile version