Site icon desh 24×7

अपर पुलिस अधीक्षक ने थाना जोगिया उदयपुर का किया वार्षिक निरीक्षण

सिद्धार्थनगर. अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना जोगिया उदयपुर का किया गया वार्षिक निरीक्षण। निरीक्षण के दौरान संबंधित को दिये गये आवश्यक दिशा-निर्देश। सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा थाना जोगिया उदयपुर का वर्ष 2023 का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के क्रम में थाने, मेस व बैरकों की साफ- सफाई तथा महिला हेल्प डेस्क व थाने के अभिलेखों की स्थिति को देखा गया। साथ ही थाने के विवेचकगण से लंबित विवेचनाओं के संबंध में जानकारी प्राप्त कर समयबद्ध निस्तारण हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के दौरान थाने के सक्रीय अपराधियों के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की गई तथा ऑपरेशन कन्विक्शन व आपरेशन क्लीन के तहत थाने द्वारा की गई कार्यवाही की भी समीक्षा की गई तथा थाना स्थानीय के अधिकारी/कर्मचारीगण के साथ आगामी लोकसभा चुनाव व अन्य बिन्दुओं पर गोष्ठी कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।

Exit mobile version