
जिसके तहत राष्ट्रीय शिक्षा अभियान के ही दूसरे घटक एक दूसरे से सीखना या पीयर लर्निंग का उपयोग करने हेतु इस कार्यक्रम में बड़ी कक्षाओं के बच्चें ने छोटी कक्षाओं के बच्चों के साथ मिलकर उन्हें खिलौना कार बनाने में सहयोग किया। सभी उच्च प्राथमिक एवं हाई स्कूल, हायर सेकेंडरी स्तर की कक्षाओं के विद्यार्थियों द्वारा अपने आस पास के प्राथमिक कक्षाओं के विद्यार्थियों को इस कार्य अभियान में सहयोग देने हेतु सभी आवश्यक कार्य गणित एवं विज्ञान क्लब के माध्यम से किया गया और आज हर घर गुब्बारा कार अभियान के तहत समस्त विद्यालय से बच्चों के साथ गुब्बारा कार के साथ सेल्फी का फोटो अपलोड किया गया। इस प्रकार प्रत्येक संकुल में विज्ञान दिवस के तहत विज्ञान प्रदर्शनी एवं गुब्बारा कार प्रतियोगिता आयोजन में जिले के सभी विद्यालयों के बच्चों ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया है। भविष्य में इस प्रकार की गतिविधि आगे भी जिले में सम्पन्न किए जायेगे।
