Site icon desh 24×7

घोरावल पुलिस ने अपहरण से सम्बंधित अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार,

सोनभद्र पुलिस अधीक्षक , डॉ0 यशवीर सिंह के नेतृत्व में जनपद मे अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) के निर्देशन व क्षेत्राधिकारी घोरावल के पर्यवेक्षण में थाना घोरावल पुलिस द्वारा थाना स्थानीय पर पंजीकृत मु0अ0सं0 25/2024 धारा- 363/366 भादवि से सम्बंधित अपहृता की बरामदगी करते हुए अभियोग में संलिप्त अभियुक्त गोविन्द आदिवासी पुत्र रामबाबू आदिवासी निवासी ग्राम गुरुवल थाना घोरावल जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 24 वर्ष को मुक्खा मोड़ से गिरफ्तार कर विधिक कार्यवाही की गयी ।

पुलिस टीम का विवरणः-
1-प्र0नि0 श्री कमलेश पाल थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
2-उ0नि0 अफरोज आलम थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
3-का0 अरविन्द कुमार थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र ।
4-म0आ0 दिब्या त्रिपाठी थाना घोरावल, जनपद सोनभद्र

Exit mobile version