Site icon desh 24×7

ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण। —

भारतीय सेना व सैनिकों को समर्पित होगा पीडब्लयूएस शिक्षालय का विशेष कक्ष

— 1 ईंट 1 रूपये के जन सहयोग से शिक्षालय निर्माण।
— भारतीय सैनिकों के सहयोग से विशेष कक्ष का निर्माण।

परम शक्ति धाम, अयोध्या। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अयोध्या के पास 1 ईंट 1 रुपए के जन सहयोग से निर्माणाधीन पीडब्लयूएस शिक्षालय में भारतीय सेना व भारतीय सैनिकों के नाम से एक विशेष कक्ष का निर्माण होगा जिसमें भारतीय सेना के रिटायर्ड व कार्यरत सैनिकों का सहयोग लिया जाएगा।
उपरोक्त की जानकारी देते हुए पीडब्ल्यूएस शिक्षालय के राष्ट्रीय टीम के स्थाई सदस्य भूतपूर्व सैनिक अनिल कुमार तिवारी ने बताया कि भारतीय सेना का सदैव सेवा, सुरक्षा, व सहयोग संबंधी बेमिसाल योगदान रहा है।इसीलिए संगठन द्वारा सैनिकों के सहयोग से पीडब्ल्यूएस शिक्षालय में एक विशेष कक्ष का निर्माण किया जाएगा जिसका नामकरण भारतीय सेना व भारतीय सैनिकों के नाम से रहेगा तथा इसका उद्घाटन भी भारतीय सैनिकों द्वारा किया जाएगा।

Exit mobile version