Site icon desh 24×7

अपने घुटनों पर जीने से बेहतर अपने पैरों पर खड़े होकर मरना है

*”अपने घुटनों पर जीने से बेहतर अपने पैरों पर खड़े होकर मरना है”*

हम सभी को एक साथ आकर अपनी समस्याओं और मुद्दों को शासन प्रशासन को बताना होगा। एकता में बहुत ताकत है। किशनगंज – कोर्ट स्टाफ के साथ दुर्व्यवहार करने वाले जज के खिलाफ कोर्ट परिसर में विरोध प्रदर्शन के बाद मामले की जांच के लिए पटना हाई कोर्ट के जस्टिस रुध प्रकाश मिश्रा और हाई कोर्ट के रजिस्ट्रार जनरल प्रदीप कुमार मल्लिक कल किशनगंज कोर्ट आ रहे हैं। यह इसलिये संभव हो सका क्योंकि उनमें एकता है। अगर हम सब एकजुट होकर अपने साथ हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करेंगे तो हम भी जीतेंगे ।

आजादी से पहले अंग्रेज हमारे पूर्वजों पर जो अत्याचार करते थे वही अत्याचार अब हमारे देश के नागरिक हम पर कर रहे हैं। आजादी से पहले अंग्रेजों का शासन था, हमारे देश के लाखों लोगों ने उनके जुल्मों के खिलाफ लड़ाई लड़ी और अपने प्राणों की आहुति दी, तब जाकर हमें आजादी मिली। अब प्रशासन में हमारे देश के लोग हैं, फिर भी भ्रष्टाचार इतना क्यों बढ़ गया है? आज हमारे ही देश के लोग हमारे साथ वही कर रहे हैं जो आज़ादी से पहले अंग्रेज लोग कर रहे थे।

सोहराब हुसैन

Exit mobile version