Site icon desh 24×7

महाशिवरात्रि कांवरिया संघ शाहगंज के नए अध्यक्ष का हुआ चयन

 

जौनपुर । शाहगंज    महाशिवरात्रि कांवरिया संघ- शाहगंज की हुई बैठक में नए अध्यक्ष का चयन हुआ। कृष्ण कुमार अग्रहरि अध्यक्ष व अक्षत अग्रहरि आगामी कार्यक्रम संयोजक बनाए गया।


नगर के रामजानकी मंदिर बौलिया के प्रांगण में बुद्धवार की शाम बृजनाथ मोदनवाल की अध्यक्षता में महाशिवरात्रि कांवरिया संघ की एक बैठक आहूत हुई। जिसमें संस्था के नए अध्यक्ष के चयन के बाबत निवर्तमान अध्यक्ष मनोज जायसवाल ने कृष्ण कुमार अग्रहरि का नाम प्रस्तावित किया । जिसपर सभी ने सहमति दी। कृष्ण कुमार अग्रहरि सर्वसम्मति से अध्यक्ष बनाए गए। वहीं सात मार्च को होने वाले महाशिवरात्रि शोभायात्रा कार्यक्रम में अल्प समय शेष रहने के कारण नवीन कार्यकारिणी के गठन पर भी विचार विमर्श किया गयाl

इस दौरान मुख्य रूप से शिवपूजन मोदनवाल, रामकुमार अग्रहरि, नीरज अग्रहरि, ओमप्रकाश देववंसी, शिवशंकर जायसवाल, बृजेश अग्रहरि, बैजनाथ मोदनवाल, विनय कुमार, प्रज्ञेष मोदनवाल, चंद्रशेखर, शिवकुमार मोदनवाल आदि लोग उपस्थित रहे।

Exit mobile version