Site icon desh 24×7

समाजवादी पार्टी युवजन सभा के जिलाध्यक्ष बने विश्वप्रताप सिंह यादव

झांसी। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश अखिलेश यादव ने ग्राम बम्हरौली मोठ निवासी विश्वप्रताप सिंह यादव को समाजवादी युवजन सभा का जिलाध्यक्ष बनाया गया है। बुधवार को युवजन सभा के प्रदेश अध्यक्ष अरविंद गिरी ने बताया कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अनुमति से बम्हरौली निवासी विश्वप्रताप सिंह यादव को समाजवादी पार्टी युवजन सभा में जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई है। विश्वप्रताप सिंह यादव को जिलाध्यक्ष बनाए जाने से समाजवादी पार्टी यहां और अधिक मजबूत हो जाएगी, ऐसा लोगों का मानना है। यह खबर मिलते ही विश्वप्रताप सिंह यादव के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी ने विश्वप्रताप सिंह यादव को फूल मालाओं से लादकर उनका जोरदार स्वागत किया। बताया जाता है कि विश्वप्रताप सिंह यादव इससे पहले समाजवादी पार्टी यूथ बिग्रेड में झांसी महानगर अध्यक्ष के पद पर थे उनके द्वारा किए गए समाजिक कार्य जगजाहिर है। उधर पत्रकारों से वार्ता करते हुए विश्व प्रताप सिंह यादव ने कहा कि वे पार्टी के निर्देश का पालन करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी का तन मन धन से सहयोग करेंगे। पार्टी प्रत्याशियों को जीत दिलाने में उनकी सक्रिय भूमिका रहेगी।

रिपोर्ट आरिफ अली

Exit mobile version