Site icon desh 24×7

आपात सेवा यूपी-112 की योजनाओं के बारे में किया गया जागरुक

सिद्धार्थनगर. आपात सेवाओं यूपी-112 की योजनाओं के बारे में ग्राम महदेवा बाजार एवं रेलवे स्टेशन नौगढ़ पर नुक्कड़ नाटक के माध्यम से शहरी/ग्रामीण नागरिकों को व्यापक रूप से किया गया जागरुक। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर के कुशल निर्देशन क्षेत्राधिकारी सदर के कुशल पर्यवेक्षण में एवं प्रभारी निरीक्षक थाना सिद्धार्थनगर के नेत्तृव एवं अवनीश कुमार पाण्डेय अध्यक्ष आर्य शाश्वत मंच जनजागरण सामाजिक उत्थान एवं जनसेवा संस्थान की अध्यक्षता में थाना सिद्धार्थनगर क्षेत्र के ग्राम महदेवा बाजार एवं रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर नुक्कड़ नाटक के प्रदर्शन के माध्यम से शहरी/ग्रामीण नागरिकों को आपात सेवाओं यूपी-112 की योजनाओं के बारे में व्यापक रूप से जागरुक एवं प्रचार प्रसार किया गया।

Exit mobile version