Site icon desh 24×7

पीएम और सीएम वर्चुअल करेंगे अलीगढ़ एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम योगी आदित्यनाथ दो मार्च को अलीगढ़ अलीगढ़ एयरपोर्ट से लखनऊ के लिए शुरू होने जा रही हवाई यात्रा का वर्चुअल तरीके से उद्घाटन करेंगे । एयरपोर्ट पर होने वाले कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं पुलिस- प्रशासनिक अफसर शामिल होंगे । इसी दिन अलीगढ़ के अलावा प्रदेश के आजमगढ़ , मुरादाबाद , श्रावस्ती , चित्रकूट से एयरपोर्ट व उड़ान का एक साथ उद्घाटन होने जा रहा है । मुख्य समारोह आजमगढ़ में होगा । कार्यक्रम का सजीव प्रसारण दिखाया जाएगा । विमान उड़ाने वाली कंपनी फ्लाई बिग , प्रशासन व डीजीसीए की टीम ने अलीगढ़ एयरपोर्ट पर तैयारी शुरू कर दी है । केंद्र सरकार की उड़ान योजना के तहत अलीगढ़ एयरपोर्ट पर करीब 110 करोड़ रूपये बजट खर्चे हुआ है । डीजीसीए ने साल के पहले ही दिन एक जनवरी को इसका लाइसेंस जारी किया था ।

Exit mobile version