Site icon desh 24×7

वार्ड नं.2 अशोकनगर में ई-केवायसी एवं आयुष्‍मान कार्ड बनाये गये —


कलेक्‍टर श्री सुभाष कुमार द्विवेदी के निर्देशानुसार पीएम जनमन योजना के अंतर्गत नगरपालिका अशोकनगर के वार्ड क्रमांक 02 गोराघाट में मंगलवार को प्रात:05 बजे सहरिया आदिवासी परिवारों के सदस्‍यों का समग्र पोर्टल पर ईकेवायसी एवं आयुष्‍मान कार्ड बनाने कार्य किया गया। उल्‍लेखनीय है कि सहरिया समुदाय के लोग सुबह से फसल कटाई के लिए चले जाते है इस कारण दिन में कोई नहीं मिलता है। इस हेतु 15 कर्मचारियों द्वारा 5 लैपटॉप के माध्‍यम से सुबह 5 बजे से ही गोराघाट पहुंचे। विशेष अभियान चलाकर ई-केवायसी एवं आयुष्मान कार्ड बनाए गए।

Exit mobile version