Site icon desh 24×7

ठाणे बदलापुर पूर्व पुलिस का दमदार प्रदर्शन, सोने की चेन वादी को लौटाई गई.

रिपोर्ट _ सचिन एलिंजे महाराष्ट्र संवाददाता

Feb 27, 2024 

कुछ महीने पहले, बदलापुर पूर्व में पुरूषोत्तम हाइट बिल्डिंग के पास चोरों ने संगीता मोरे की सोने की चेन लूट ली थी। इसके बाद संगीता मोरे ने इस मामले में बदलापुर शहर पूर्व पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने जांच की और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. शिकायत दर्ज होते ही पुलिस ने चोरों की तलाश की और दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया. गहरी जांच के बाद चोरौने सोने की चेन चुराने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने सोने की चैन जब्त कर लिया. संगीता मोरे के वकील एडवोकेट जीवन कुरील और अधिवक्ता विशाखा मैडम ने अदालत में सही पक्ष रखा और अदालत के आदेश पर संगीता मोरे को उनकी सोनसाखळी वापस कर दिया गया।

पुलिस निरीक्षक शीतल शितोले के निर्देशानुसार पुलिस उपनिरीक्षक झुंजारराव, पुलिस कांस्टेबल राठौड़ द्वारा उक्त सामग्री संगीता मोरे को वापस कर दी गई. संगीता मोरे ने बदलापुर शहर पूर्व पुलिस स्टेशन का दिल से आभार व्यक्त किया है.

Exit mobile version