Site icon desh 24×7

पश्चमी चंपारण जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

बेतिया:- बिहार:- जिलाधिकारी के जनता दरबार में कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट समाधान।

जिलाधिकारी कार्यालय प्रकोष्ठ में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनता दरबार का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी, श्री दिनेश कुमार राय ने लोगों की समस्याओं एवं शिकायतों को सुना। संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी के जनता दरबार में 65 से अधिक मामले आये। जनता दरबार में जिन लोगों द्वारा अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया गया, उनमें शेख अहमद, राजेन्द्र प्रसाद, शत्रुघ्न पटेल, उपेन्द्र कुमार राय, हिमांशु कुमार, शारदा देवी, रामाधार चौधरी, मो0 हारून, ज्ञांती देवी, यशोदा देवी, अवध किशोर साह, रीना कुमारी, छूठ राम आदि के नाम शामिल है।

जनता दरबार में कई समस्याओं/शिकायतों का ऑन-द-स्पॉट समाधान कराया गया। साथ ही कई मामलों में संबंधित अधिकारियों को फोन कर समस्याओं का समाधान करने के लिए शीघ्र समुचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। जिन मामलों का समाधान नहीं हो पाया, उसे संबंधित विभाग/अधिकारियों को भेजते हुए त्वरित गति से नियमानुकूल समाधान कराने हेतु निर्देशित किया गया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, श्री राजीव कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी, श्री कुमार रविन्द्र, जिला भू-अर्जन पदाधिकारी, श्री अमरेन्द्र कुमार, एसडीएम, बेतिया, श्री विनोद कुमार, प्रभारी पदाधिकारी, जनता दरबार कोषांग, श्रीमती बेबी कुमारी, विशेष कार्य पदाधिकारी, जिला गोपनीय शाखा, श्री सुजीत कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Exit mobile version