Site icon desh 24×7

किसान आंदोलन में शहीद किसान शुभकरण के लिए एक मोमबत्ती जलाकर कांग्रेस जनों ने दी श्रद्धांजलि

 

जैसलमेर

उतर भारत में चल रहे किसान आंदोलन में किसान शुभकरण की मौत पर कांग्रेस जनों द्वारा मोमबत्ती जलाकर शहीद हुए किसान को श्रद्धांजलि दी गई

जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर के प्रवक्ता रूघदान झीबा ने बताया कि ज़िला अध्यक्ष उम्मेद सिंह तंवर के नेतृत्व में जिला कांग्रेस कमेटी जैसलमेर द्वारा रात 9 बजे हनुमान चौराहा पर गांधी दर्शन के आगे मोमबत्ती जलाकर शहीद किसान को श्रद्धांजलि दी गई ,
तंवर ने इस अवसर पर कहा कि कि देश में किसानों को लेकर केन्द्र सरकार की ग़लत नीतियों व किसान अत्याचारों के विरोध में हो रहे आंदोलन में खनौनी बॉर्डर पर आंसू गैस का गोला सर पर गिरने से एक किसान भाई शुभकरण सिंह की मौत हो गई शुभकरण सिंह की शहादत और उनके योगदान को कभी नहीं भूलेंगे व आगामी दिनों में किसान ,गरीब ,मज़दूर व आमजन हर वर्ग के साथ हो रहे अत्याचारों का मूंह तोड़ जवाब देने जा रहा है

इस अवसर पर कमलेश छंगाणी,रूपचंद सोनी,उपेन्द्र आचार्य,दिलीप सिंह बरमसर,प्रेम भार्गव,पमूमल भार्गव,मृदुल सिंह तंवर,जैनाराम सत्याग्रही,मुकेश भार्गव,मद्दतअली, प्रेम बिस्सा, चन्द्रभान सिंह तंवर, रासींगाराम आदि उपस्थित रहे ।

Exit mobile version