Site icon desh 24×7

कार्यशाला का किया आयोजन

पुलिस अधीक्षक बड़वानी, श्री पुनीत गेहलोद द्वारा पोक्सो एक्ट व महिला संबंधी अपराधों की विवेचना उच्च गुणवत्ता पूर्वक करने हेतु एक कार्यशाला का आयोजन पुलिस अधीक्षक कार्यालय सभागृह में किया गया l

कार्यशाला में माननीय द्वितीय अपर सत्र/विशेष न्यायाधीश (पोक्सो अधि.) डॉ0 श्रीमती सारिका गिरी शर्मा द्वारा जिले की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को महिला संबंधी व पोक्सो एक्ट से संबंधित प्रकरणों की विवेचनाओं को गुणवत्ता पूर्वक करने वा सावधानियों के संबंध में मार्गदर्शन दिया l उक्त प्रकरणों में आयु निर्धारण से संबंधी तकनीकी व दस्तावेजी साक्ष्य का संकलन व डीएनए/ fsl से संबंधित प्रदर्शो को कैसे जप्त किया जावे आदि के संबंध में अवगत कराया जिससे अपराधी को सजा होl

न्यायाधीश महोदय द्वारा पीड़ितों को जो विधिक सहायता राशि मिलती है उसका अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें व पीड़ितों को बताया जाए ताकि छोटी धनराशि के लालच में आकर आरोपी पक्ष से समझौता न करें व पक्ष द्रोही ना हो व आरोपी को दंडित करावे l

कार्यशाला में एसडीओपी बड़वानी, श्री दिनेश चौहान, डीएसपी महिला सुरक्षा, श्री महेश सुनैया व जिले की महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे l

Exit mobile version