Site icon desh 24×7

रायबरेली – बिना नंबर की कार से आए किडनैपर, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

  1. रायबरेली से राहुल कुमार की रिपोर्ट
  2. वन्दे भारत लाइव टीवी न्यूज़

बिना नंबर की कार से आए किडनैपर, हाईस्कूल की परीक्षा देकर लौट रही छात्रा का दिनदहाड़े अपहरण

रायबरेली- हरचंदपुर यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षा देकर विद्यालय के ई-रिक्शा से वापस लौट रही कस्तूरबा गांधी विद्यालय की छात्रा का दिन दहाड़े अपहरण होने की घटना से लोग दहशत में है। पूरा मामला बरगदहा के रहने वाले सुरजीत की बेटी कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में कक्षा 10 की छात्रा है। गुरुवार को विद्यालय के ई रिक्शा से बोर्ड की परीक्षा देने जनता इंटर कॉलेज गई थी। परीक्षा के बाद वापस लौटते समय प्यारे पुर के समीप बिना नंबर की कार से आए चार युवकों ने छात्र का अपहरण कर लिया।छात्र के परिवारजनों ने दो नामजद सहित चार लोगों पर बेटी का अपहरण करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दी है। सूचना मिलते ही पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है

Exit mobile version