लायर्स एसोसिएशन के चुनाव में श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष, महामंत्री अभिषेक तिवारी बने
desh 24x7 live news हर पल देश के साथ!
लॉयर्स एसोसिएशन के चुनाव में श्याम नारायण सिंह अध्यक्ष, अभिषेक तिवारी महामंत्री बने
कानपुर नगर। लॉयर्स एसोसिएशन चुनाव में अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह ने 1023 मतों के बड़े अंतर से जीत हासिल की। वहीं महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी ने लगातार बढ़त बनाए रखकर 622 मतों के अंतर से जीत हासिल कर ली। अध्यक्ष पद पर श्याम नारायण सिंह को 1945 मत मिले। वहीं महामंत्री पद पर अभिषेक तिवारी को 2122 मत मिले।
गुरुवार को वरिष्ठ व कनिष्ठ उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष व संयुक्त मंत्री पदों की मतगणना होगी।