Site icon desh 24×7

मेरुकांत पांडे बनाए गए बीजेपी के विधानसभा संयोजक,

मथुरा।बलदेव| भारतीय किसान मोर्चा के जिला महामंत्री मेरुकांत पांडे को भाजपा के जिला नेतृत्व द्वारा बलदेव विधानसभा का संयोजक नियुक्त किया गया है| इसकी घोषणा बीजेपी क्षेत्रीय अध्यक्ष ब्रज क्षेत्र दुर्विजय सिंह शाक्य ने की है| इस मौके पर मेरूकांत पांडे ने भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष निर्भय पांडे कैबिनेट मंत्री चौधरी लक्ष्मी नारायण राज्य सभा सासंद प्रत्याशी तेजवीर सिंह, विधायक पूरन प्रकाश ,जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी आदि भाजपा पदाधिकारियों  का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व भाजपा ने उनको बलदेव विधानसभा का संयोजक बना कर जो भरोसा एक सामान्य कार्य कर्ता पर जताया है इसके लिए वह पूरी लगन एवं मेहनत से ईमानदारी के साथ उम्मीदों पर खड़ा उतरेंगे| बताते चले कि मेरुकांत पांडे वर्तमान में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री हैं और भाजपा की टिकट पर बलदेव नगर पंचायत अध्यक्ष का चुनाव लड़ चुके हैं|

लोकसभा चुनाव में बलदेव विधानसभा संयोजक बनाने पर बलदेव नगर वासियों ने मिठाई वितरण कर हर्ष व्यक्त किया है

राजकुमार गुप्ता

जिला संवाददाता मथुरा

Exit mobile version