Site icon desh 24×7

फेमस रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का हार्ट अटैक से निधन,

रिपोर्ट _ सचिन एलिंजे ठाणे महाराष्ट्र संवाददाता.
मुंबई. दिनांक 21/02/2024 सुविख्यात रेडियो अनाउंसर अमीन सयानी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। उनके बेटे राजिल सयानी ने इस खबर की पुष्टि की। उन्होंने कहा कि अमीन सयानी ने मंगलवार रात मुंबई के अस्पताल में अंतिम सांस ली। उन्होंने बताया कि अमीन सयानी को दिल का दौरा पड़ा था। अमीन सयानी के निधन से उनके फैंस में शोक की लहर दौड़ गई है।जानकारी के मुताबिक मंगलवार की रात उन्हें दिल का दौरा पड़ा जिसके बाद उन्हें मुंबई के एचएन रिलायंस अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके निधन की खबर को उनके बेटे रजिल सयानी ने कंफर्म किया है।

उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को किया जाएगा। अमीन सयानी भारत के पॉपुलर एनाउंसर रहे थे। उनको लोकप्रियता शो ‘गीतमाला’ से मिली थी। ये प्रोग्राम रेडियो सिलोन पर आया करता था। उनका बहनो और भाइयो कहने का अंदाज काफी पॉपुलर था। उन्होंने रेडियो पर लगभग 54000 प्रोग्राम प्रोड्यूस और कंपेयर किए थे।मशहूर रेडियो प्रेजेंटर अमीन सयानी का जन्म 21 दिसंबर, 1932 को मुंबई में हुआ था. उन्होंने रेडियो की दुनिया में ऐसा काम किया था कि उन्हें ‘रेडियो किंग’ का टाइटल मिल गया था. अमीन सयानी ने 54,000 से ज्यादा रेडियो कार्यक्रमों को प्रोड्यूस करने और उनमें वॉयसओवर करने का रिकॉर्ड बना डाला था. इसके अलावा उन्होंने करीब 19,000 जिंगल्स को आवाज दी है, जिसके लिए उनका नाम लिम्का बुक्स ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज है.

Exit mobile version