Site icon desh 24×7

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री कैबिनेट के साथ पहुंचे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा अयोध्या ।

अयोध्या
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपनी कैबिनेट के साथ रामलला के दर्शन करने रामनगरी अयोध्या पहुंचे। यहां पर महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों का जिला प्रशासन के अधिकारी और भाजपा पदाधिकारियों ने स्वागत किया। इस दौरान एयरपोर्ट पर ढोल नगाड़े के बीच संस्कृति विभाग के कलाकारों ने नृत्य पेश किया।वही दर्शन पूजन करने से पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखंड से अयोध्या का गहरा संबंध है।उत्तराखंड से ही मां सरयू का उदगम हुआ अयोध्या पहुंचती। उत्तराखंड देव भूमि जहां रामभक्त राष्ट्र भक्त बस्ते है , हर राम भक्त सोचता था की राम मंदिर बने जो अब पूरा हुआ , उत्तराखंड के लोग हमेशा अयोध्या आयेंगे , यूके का एक गेस्ट हाउस अयोध्या में बने ऐसा यूके चाहता है।यूपी सरकार से जमीन की बात हो रही।बता दे कि डीएम नीतीश कुमार और एसएसपी राजकरण नय्यर ने मुख्यमंत्री को बुके भेंट किया। इसके बाद अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिंह और महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव समेत अन्य पदाधिकारियों ने अगवानी की। थोड़ी देर एयरपोर्ट पर रुकने के बाद मुख्यमंत्री और अन्य सभी कैबिनेट मंत्री रामलाल का दर्शन पूजन करने के लिए अयोध्या धाम के लिए रवाना हो गए।

Exit mobile version