Site icon desh 24×7

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन द्वारा युवक युवतियों को मिला रोजगार

उ0प्र0 कौशल विकास मिशन, राजकीय आई०टी०आई० एवं जिला सेवायोजन जनपद बहराइच के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक 19.02.2024 को विकास खण्ड जरबल में रोजगार मेला का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अथिति कैसरगंज सांसद माननीय बृजभूषण शरण सिंह जी के प्रतिनिधि श्री सुनील सिंह, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्री राजन सिंह, ब्लॉक प्रमुख विपेंद्र प्रताप सिंह, नगर पंचायत चेयरमैन प्रतिनिधि श्री इंतजार अहमद, बीडीओ श्री अमन वर्मा एवम् प्रधानाचार्य राजकीय आईटीआई बहराइच श्री सुनील कुमार मिश्रा द्वारा रोजगार मेला में चयनित हुए युवक युवतियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। विकास खण्ड जरवल में आयोजित रोजगार मेला में कुल 13 कम्पनियों ने प्रतिभाग किया, जिसमें 239 अभ्यर्थियों द्वारा साक्षात्कार दिया गया। जिसमें से 164 बेरोजगार युवक युवतियों को रोजगार प्रदान किया गया। मंच संचालन का कार्य श्री अभय शर्मा द्वारा संपादित किया गया।इस कार्यक्रम में कार्यदेशक धर्मेंद्र कुमार, विजय वर्मा, धर्मेंद्र गोंड, अर्पित मौर्य, अबूबक्र जियाउल हसन, नदीम अहमद आदि कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्टर -ज़िया उस समद

बहराइच

Exit mobile version