Site icon desh 24×7

लाल मुंह के 148 बंदरों को पकड़ा

शाहपुरा विधानसभा के मनोहरपुर कस्बे में बंदरों को पकड़ने का अभियान शुरू कर दिया गया है पिछले दिनों विधानसभा में बंदरों के आतंक का मुद्दा उठने के बाद नगर पालिका प्रशासन ने बंदरों को पकड़ने की जानकारी दी है।

कनिष्ठ अभियंता पूरणमल कुमावत ने बताया कि मनोहरपुर नगरपालिका की ओर से कस्बे में बंदरों के आतंक को देखते हुए मंगलवार से बंदर पकड़ने का काम शुरू करवा दिया गया है जिसमें पहले दिन 27 ,दूसरे दिन 13 ,तीसरे दिन 48 ,चौथे दिन शुक्रवार को करीब 60 बंदर पकड़े गए। कनिष्ठ अभियंता कुमावत ने बताया कि बंदर पड़कर सरिस्का के जंगलों में छुड़वाया जा रहा है जिससे बंदरों को वहां खाद्य सामग्री आसानी से उपलब्ध हो सके ।

गौरतलब है कि मनोहरपुर कस्बे के राव धीर सिंह कॉलोनी, इंदिरा कॉलोनी, सब्जी मंडी ,कुमावत मोहल्ला ,पंचमुखी हनुमान, कॉलोनी, बंगाली मोहल्ला ,बाबा साहब का बाजार, शुक्ला मोहल्ला, छिपा मोहल्ला व बस स्टैंड पर बंदरों का आतंक रहता है इसके चलते आमजन का खुले में सामान लेकर निकलना दुभर हो गया। बंदरों के चलते लोगों को प्रतिदिन कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

Exit mobile version