Site icon desh 24×7

चीफ व डिप्टी चीफ लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल, असिस्टेन्ट लीगल एंड डिफेन्स काउन्सिल के पदों हेतु चयन

सिद्धार्थनगर. अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश/ पूर्ण कालिक सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सिद्धार्थनगर ब्रिजेश कुमार-द्वितीय द्वारा अभ्यर्थियों को अवगत कराते हुये कहा कि 01.02.2024 के माध्यम से चीफ, डिप्टी चीफ व असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों पर आवेदन आमंत्रित किया गया था, जिसकी अन्तिम तिथि दिनांक 15.02.2024 निश्चित की गयी थी, जिसके तहत आवेदन पत्र प्राप्त हुए है। चीफ व डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों हेतु जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है वे अभ्यर्थी दिनांक 19.02.2024 को समय प्रातः 10 बजे जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के सभागार में अपने मूल प्रमाण पत्रों को लेकर सत्यापन कराने हेतु स्वयं उपस्थित हो, जिससे कि उनके द्वारा दिये गये छायाप्रतियों व मूल का मिलान किया जा सके तथा असिस्टेन्ट लीगल एड डिफेन्स काउन्सिल के पदों हेतु जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है ये अभ्यर्थी दिनांक 20.02.2024 को समय प्रातः 10 बजे जनपद न्यायालय सिद्धार्थनगर के सभागार में अपने मूल प्रमाण पत्रों को लेकर सत्यापन कराने हेतु स्वयं उपस्थित हो, जिससे कि उनके द्वारा दिये गये छायाप्रतियों व मूल का मिलान किया जा सके। यदि अभ्यर्थी नियत दिनांक को उपस्थित नहीं होते है तो उनके आवेदन पत्र पर समिति द्वारा विचार नहीं किया जायेगा।

Exit mobile version