Site icon desh 24×7

थाना गिधपुरी के द्वारा अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल

थाना गिधपुरी

1*अवैध रूप से शराब विक्रय करने हेतु परिवहन करते 02 आरोपी को गिरफतार कर भेजा गया जेल
2आरोपी से 30 लीटर महुवा शराब एवं एक मोटर सायकल जप्त

श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सदानंद कुमार द्वारा अवैध जुआ सटटा एवं अवैध शराब के उपर त्वरित कार्यवाही करने हेतु निर्देश दिये गये थे जिसके पालन मे श्रीमान अति0पु0अ0 श्री हरीश यादव एंव उप पुलिस अधीक्षक श्री राजेश श्रीवास्तव बलौदाबाजार के मार्ग दर्शन मे थाना प्रभारी थाना गिधपुरी श्री नरेश दीवान के कुशल नेतृत्व में धर पकड कार्यवाही हेतु स्टाप रवाना हुआ था कि दिनांक 17-02-2024 को मुखबीर से सूचना मिला कि दो व्यक्ती ग्राम रोहँसी तरफ से ग्राम दत्तरेंगी की ओर शराब बिक्री करने हेतु परिवहन करते आ रहा है कि सूचना तस्दीक पर हमराह स्टाफ एवं गवाहान के रेड कार्यवाही कर आरोपी 1. मुकेश मारकंडे पिता रामविलाश मारकंडे उम्र 21 साल 2. नकुल मंडले पिता घनश्याम मांडले उम्र 19 साल साकिनान कानाकोट थाना पलारी को अवैध शराब के साथ रंगे हाथ पकड़े आरोपी से एक काला रंग के बैग मे 06 पॉलीथिन मे प्रत्येक मे 05-05 लीटर महुवा शराब, जुमला 30 लीटर कीमती 6000 रूपये एवं मोटर सायकल होंडा 125 क्रमांक CG22 v 7797 कीमती 40000 रूपये को समक्ष गवाहन के वजह सबुत मे जप्त कर कब्जा पुलिस मे लिया गया आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाए जाने से आरोपी को गिरफतार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।

उक्त कार्यवाही मे जगसिंग ठाकुर, देवप्रसाद मल्होत्रा,विजेंद्र निराला का विशेष योगदान रहा

Exit mobile version