Site icon desh 24×7

पुलिस भर्ती परीक्षा में पकड़ा गया मुन्ना भाई, दूसरे के स्थान पर लिख रहा था

सिद्धार्थ नगर

जिले में 22 केंद्रों पर पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा शनिवार सुबह 10:00 बजे शुरू हुई। पहली पाली में इटवा थाना क्षेत्र के माता प्रसाद जायसवाल इंटर कॉलेज में चेकिंग के दौरान केंद्र व्यवस्थापक रमाकांत द्विवेदी ने एक परीक्षार्थी को पकड़ लिया। संदेह होने पर मिलान किया गया तो फर्जी निकला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को बुलाकर उसे सुपुर्द कर दिया गया है। पकड़े गए मुन्ना भाई का नाम अर्जुन यादव निवासी मधुबनी राज्य बिहार बताया जा रहा है। वह जिसके स्थान पर परीक्षा दे था उसे पकड़ लिया गया है।

पुलिस अधीक्षक प्राची सिंह ने बताया कि इटवा के केंद्र पर दूसरे के स्थान पर परीक्षा देते हुए एक संदिग्ध पकड़ा गया था। वहीं जिसके स्थान में परीक्षा दे रहा था उसको भी पकड़ दिया गया है। पुलिस पूछताछ कर रही है इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version