Site icon desh 24×7

पुलिस, एसओजी संग मुठभेड़ में चोरी के एक आरोपित के पैर में लगी गोली

सिद्धार्थनगर।उस्का बाजार थाना क्षेत्र के पकड़ी बाजार में शुक्रवार की देर रात पुलिस, एसओजी की संयुक्त टीम के साथ चोरों की मुठभेड़ हुई।

एसपी प्राची सिंह ने बताया कि 12 फरवरी की देर रात उस्काबाजार थाना क्षेत्र में चोरी हुई थी। इसके खुलासा के लिए टीम लगी हुई थी। शुक्रवार की रात सूचना मिली कि कुछ संदिग्ध पकड़ी बाजार चौराहे पर देखे गए हैं। इसके बाद टीम मौके पर पहुंची तो संदिग्धों ने पुलिस टीम पर फायर कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने भी फायरिंग की। इसमें एक आरोपित वसीम(24) के पैर में गोली लगी और उसका दूसरा साथी बाइक लेकर भागने में सफल रहा। घायल आरोपित का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। आरोपित के पास से एक तमंचा, कारतूस व चोरी का सामान बरामद हुआ है।

Exit mobile version