Site icon desh 24×7

News

श्रावस्ती। पुलिस अधीक्षक घनश्याम चौरसिया द्वारा बैंक चेकिंग के सम्बंध में दिए गए दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रवीण कुमार यादव, क्षेत्राधिकारी नगर/इकौना/जमुनहा के कुशल नेतृत्व में समस्त थाना/चौकी/हल्का प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्र मे पड़ने वाले बैंक/ATM/ ग्राहक सेवा केंद्रो के आस-पास व अंदर-बाहर सघन चेकिंग की। इसी क्रम में पुलिस टीमों द्वारा बैंक/ATM/ ग्राहक सेवा केंद्रो के अन्दर तथा बाहर खड़े लोगों से पूछताछ तथा संदिग्ध दिखने वाले व्यक्तियों की तलाशी करते हुए बैंक के आस पास खड़े हुए वाहनों की चेकिंग भी की गयी। पुलिस ने बैंकों आदि में लगे सी0सी0टी0वी0 तथा सायरन को भी चेक किया। इसके अतिरिक्त पुलिस द्वारा बैंक/ए0टी0एम0 तथा ग्राहक सेवा केन्द्रों में मौजूद ग्राहकों को साइबर अपराध के बारे में जानकारी देते हुए जागरूक किया गया तथा उन्हें बताया गया कि किसी भी बैंक के कर्मचारियों द्वारा फोन पर कभी भी आपके खाता से संबंधित कोई भी व्यक्तिगत जानकारी नहीं मांगी जाती है। ऐसे में किसी भी अज्ञात व्यक्ति को अपने एकाउंट की पर्सनल जानकारी कदापि ना दें और न ही ओटीपी बताएं।

Exit mobile version