सूर्य नमस्कार को लेकर शिक्षा विभाग ने वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने हेतु
स्कूली छात्र-छात्राओं शिक्षकों व अभिभावकों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
रिकॉर्ड बनाने लेकर सभी मे दिखा उत्साह
निवाई /रिपोर्टर मनोज सोनी
राजकीय आदर्स विद्या निकेतन दतवास के नन्हे बच्चों द्वारा सामूहिक सूर्य नमस्कार व योग प्रानायाम् प्रर्थना के बाद सुबह 10:30 से 11:30 तक राधामोहन गुर्जर. (वरिष्ठ आचार्य)योग गुरु ने करवाया सभी बच्चो व स्कूल स्टॉफ के अध्यापको अध्यापिकाओं ने भी सूर्य नमस्कार किया।
सूर्य नमस्कार के बाद प्रधानाचार्य शंकर लाल गुर्जर ने अपने विचार व्यक्त किये
मोबाइल के इस युग मेंआजकल बच्चे शारीरिक गतिविधियों मे कम रुचि लेते है ऐसे मे इस गतिविधि के माध्यम से उनको प्रोत्साहित किया जाना है। हमें रोज सूर्य नमस्कार करना चाहिए जिससे हमारा मानसिक तनाव दूर होता है
अध्यापक कमोद गुर्जर ने कहा सूर्य नमस्कार के लिए अभिभावक भी बच्चों को प्रेरित करें रोजाना सूर्य नमस्कार करवाए।
विद्यालय की अध्यापिका आंजू अग्रवाल ने भी अपने विचार प्रकट करते हुए बताया गया की सूर्य नमस्कार करने से शारीरिक मानसिक तनाव दूर होता है और शरीर रोग मुक्त होता है।
इस अवसर पर अध्यापक मूलचंद महावर गोरधन महावर हरिराम सैनी संतोष बैरवा केसंती मीना गायत्री गुर्जर. अभिभावक व जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।