Site icon desh 24×7

ज्ञान यज्ञ का संकल्प लिया-अमरनाथ- लाल बंगला, कानपुर

पूर्व क्षेत्र की बैठक आज प्रान्त प्रचारक अमरनाथ के नेतृत्व मे लाल बंगला में संपन्न हुई।
भारतीय नव वर्ष चैत्र शुक्ल प्रतिपदा विक्रम संवत 2081 युगाब्द 5126 (9 अप्रैल दिन मंगलवार) के दिन विशाल जन जागरण महोत्सव की योजना सुनिश्चित की गई है। प्रान्त प्रचारक अमरनाथ ने श्रीमद् भगवत गीता को जन-जन तक पहचाने तथा गीता स्वाध्याय द्वारा विकसित भारत का स्वप्न साकार करने के लिए समाज के हर वर्ग को गीता से जोड़ने के लिए भगीरथ प्रयास किए जाने का बैठक में संकल्प लिया गया। सभी मोहल्ले में ज्ञान यज्ञ का कार्यक्रम संपन्न करवाया जाएगा। नवयुवको को जोड़कर जागरूक करने का कार्य किया जायेगा जिससे नए गीता स्वाध्यायियों को तैयार किया जा सके और उनके सम्मुख जो स्वाध्याय में दिक्कत आ रही हो उसका समाधान भी प्रस्तुत किया जा सके।
बैठक में इस बात पर सहमति बनी कि आगामी शनिवार 17 फरवरी 2024 के दिन सायं 5:00 बजे गीता जयंती आयोजन समिति कानपुर पूर्व संरक्षक मंडल की एक वृहद बैठक संपन्न की जाए जिसमें संपूर्ण योजना पर चर्चा की जाए। सभी को गीता भेट करके आम जनमानस को जागरूक करने की जिम्मेदारी का कार्य सौपा।
कार्यक्रम की तैयारी के लिए आज प्रमुख रूप से के के शुक्ला , मोर मुकुट, विजयवर्गीय , दिलीप कुमार मिश्रा जी, बलराम सिंह , अशोक तिवारी जी, अरुण अग्रवाल जी, जग महेंद्र अग्रवाल, आदि लोग उपस्थित थे।

Exit mobile version