Site icon desh 24×7

सरिस्का इंडिया फाउंडेशन कि पहल

सरिस्का इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ताओं द्वारा हसन खां मेवाती नगर के नजदीक स्थित स्लम एरिया में जा कर वहा रह रहे लोगों के बच्चों को पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता के बारे में जागरूक किया और बच्चो को फूड पैकेट्स बांटे। सरिस्का इंडिया फाउंडेशन के कार्यकर्ता जयदीप पांचाल ने बताया कि उनका उद्देश्य सरिस्का वन्य जीव अभयारण्य और इसके आसपास के क्षेत्रों में रह रहे लोगों को पर्यावरण संरक्षण के बारे में जागरूक करना है ताकि सरिस्का में रह रहे वन्य जीवों को संबल मिले और उनकी संख्या में निरंतर वृद्धि हो। निष्ठा नारंग के अनुसार सरिस्का अलवर जिले की पर्यटन की लाइफ लाइन है और इससे क्षेत्र में पर्यटन की अपार संभावनाएं है अतः हमें इसकी सुरक्षा और संरक्षण करना चाहिए। इस जागरूकता कार्यक्रम में सरिस्का इंडिया फाउंडेशन से जयदीप पांचाल,पुष्प दुलानी, निष्ठा नारंग और तारेश जोरवाल उपस्थित रहे।

Exit mobile version